प्रयागराज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और योग गुरु बाबा रामदेव ने त्रिवेणी संगम पर मिलकर किया योग, लगाएंगे आस्था की डुबकी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और योग गुरु बाबा रामदेव ने आज सोमवार को करीब 2:00 बजे प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर मिलकर योग किया है। प्रयागराज में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,योग गुरु बाबा रामदेव,दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या तथा बृजेश पाठक प्रयागराज के संगम में एक साथ आस्था की डुबकी लगाएंगे।