थाना नागदा पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। राजीव कॉलोनी नागदा से लापता हुआ 11 वर्षीय बालक पियूष नागपुर से सकुशल दस्तियाब किया गया है। बच्चे के मिलते ही परिवार और पुलिस दोनों ने राहत की सांस ली, पिता की आंखों में खुशी के आंसू झलक उठे।