फारबिसगंज: फारबिसगंज नगर परिषद प्रशासन ने मार्केटिंग यार्ड रोड पर चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
फारबिसगंज नगर परिषद प्रशासन द्वारा मार्केटिंग यार्ड रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. सड़क किनारे लगी दुकानों को सड़क से हटाने का निर्देश दिया गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी मौजूद थें. इस मौके पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार ने कहा अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार चलता रहेगा.