6:43 551 मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड मुख्यालय स्थित उमगांव के एक निजी होटल में स्थानांतरित बीसीओ सतीश वर्मा के लिए विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नव पदस्थापित बीसीओ रवि वर्मा का स्वागत भी किया गया। समारोह में उपस्थित पैक्स अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने सतीश वर्मा द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। उनके विभागीय सहयोग की भी प्रशंसा की।