BHU में छात्रों ने किया प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री से मिलने जा रहे थे
Sadar, Varanasi | Oct 28, 2024 काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में अनियमितता को लेकर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों के एक दल ने स्वतंत्रता भवन के बाहर पहुंचकर शिक्षा मंत्री को ज्ञापन देने का प्रयास किया लेकिन पुलिस और प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम ने उन्हें बाहर ही रोक दिया। इसके बाद छात्रों ने शिक्षा मंत्री के नाम लिखित पत्र IIT डिप्टी चीफ प्राक्टर को सौंपा।