मिर्ज़ापुर: दुबई के अबु धाबी में युवक की गोली मारकर हत्या, बेटे का शव भारत लाने के लिए प्रधानमंत्री को संबोधित पत्र एसपी को सौंपा
दुबई के अबु धाबी में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे मृतक की मां, पत्नी और अन्य परिजन प्रधानमंत्री को संबोधित पत्र एसपी को सौंपकर बेटे का शव भारत लाने के लिए गुहार लगाई। मां मिला देवी ने बताया कि उनका बेटा सोनू कुमार 11 माह पहले वीजा बनवाकर दुबई की एक कंपनी में काम करने गया था।जहां कंपनी के बाहर टहलने के दौरान उसे गोली मार दी गई।