मिर्ज़ापुर: जयापुर कतरन गांव में साइकिल सवार बालक को ट्रैक्टर ट्राली ने मारी टक्कर, बालक घायल, इलाज जारी
बताते चले कि गुरुवार की सुबह लगभग 11:00 बजे कोतवाली देहात के कतरन जयापुर गांव निवासी 11 वर्षीय बालक काशी साइकिल से दुकान से सामान लेकर आ रहा था इस दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बालक को टक्कर मार दिया जिसमें बालक का एक पैर टूट गया परिजनों द्वारा बालक को मिर्जापुर के ट्रामा सेंटर में लाया गया जहां बालक का इलाज जारी है वही ट्रैक्टर चालक भी साथ में आया है