मिर्ज़ापुर: महावीर जयंती पर जैन समुदाय ने निकाली प्रभात फेरी, 'जियो और जीने दो' का दिया गया संदेश
नगर के बाजीराव कटरा से महावीर जयंती के अवसर पर गुरुवार की सुबह 8:00 बजे जैन समुदाय के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। लालदिग्गी होते हुए चौबेटोला पहुंचकर प्रभात फेरी का समापन हुआ। जैन मंदिर में विधि विधान से महावीर जी की पूजा अर्चना की गई। महिलाओं ने भजन कीर्तन किया। जियो और जीने दो का संदेश दिया गया।