झांसी: झांसी मंडल रेल प्रबंधक ने ओरछा स्टेशन का निरीक्षण किया, नए अंडर ब्रिज का भी लिया जायजा
Jhansi, Jhansi | Mar 18, 2025 मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किए गए ओरछा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक द्वारा स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं की जानकारी ली गई। उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया, जलपान गृह, शौचालय, टिकट काउंटर, वेटिंग एरिया का मुआयना किया।