पंचकूला: बरवाला में स्वास्थ्य विभाग ने 738 घरों का किया निरीक्षण, 51 घरों में मिला लारवा
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाला के मेडिकल ऑफिसर डॉ मोहित शर्मा की अध्यक्षता में बरवाला में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा 738 घरों का निरीक्षण किया। जानकारी देते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के हेल्थ इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि टीम को 51 घरों में डेंगू का लारवा मिला है। उन्होंने बताया कि इस मौके पर घरों में जाकर कूलर, टंकी, बाल्टी की जांच की गई।