कानपुर: जिले में समीक्षा बैठक के दौरान केस्को के एमडी और स्वास्थ्य अधिकारियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगाई फटकार
कानपुर में विकास कार्यों और लॉ एंड ऑर्डर की मंडली समीक्षा बैठक रविवार 2:00 की गई। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लापरवाह अफसर को कड़ी फटकार लगाई उनके सामने बिजली आपूर्ति कंपनी का टोल फ्री नंबर ना उठने की शिकायत की गई।इस पर मुख्यमंत्री ने केस्को एमडी सैमुअल पॉल से नाराज़गी व्यक्त की। इसके साथ ही जल निगम के अधूरे प्रोजेक्ट पर अधिकारियों को फटकार लगाई।