शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत डुमरा मोहन पंचायत के वार्ड 9 के गनौली गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जय मां काली मेला महोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ किया गया। मां काली की पूजा अर्चना के साथ गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा। पूजा के उपरांत गुरुवार को विधिवत तरीके से मां काली की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या मे