हसौद में 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का 4 दिनों का आयोजन, कलेक्टर, SP, जिला पंचायत CEO सहित जिपं सदस्य रहे मौजूद
सक्ती जिले के हसौद में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा 9 से 12 दिसंबर 2025 तक 251 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन होगा. आयोजन को लेकर तैयारियाँ तेज हो गई हैं। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर, जिला पंचायत CEO वासु जैन, SDM अरुण सोम, जिला पंचायत सदस्य निर्मल सिन्हा, सुशीला सिन्हा सहित अन्य अधिकारी स्थल पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।