घोघरडीहा: घोघरडीहा थाना परिसर में भूमि विवाद को लेकर लगा जनता दरबार, आठ मामलों की हुई सुनवाई
भूमि विवाद निपटारे के लिए शनिवार को स्थानीय थाने में जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार मे फरियादी जमीन संबंधी विवादों को सुलझाने थाना पहुंचे थे। डीएम व एसपी के निर्देश पर सभी थानों में प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार लगाया जाता है। इस दौरान आठ मामलों की सुनवाई हुई।