बरेली: बारादरी में सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के गंगापुर चौराहे के पास शनिवार सुबह समय लगभग 10:00 बजे एक अधेड़ व्यक्ति का शव सड़क किनारे पड़ा मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष बताई जा रही है।स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त व्यक्ति पिछले कई दिनों से क्षेत्र में नशे की हालत में इधर-उधर भटकता दिखाई देता था। कई बार राहगीरों ने उसे सड़क किनारे बैठाया था