जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में शहीद शेख भिखारी और शहीद टिकैत उमराव सिंह की 169वीं शहादत दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस नेताओं ने दोनों को 1857 की क्रांति के महानायक बताते हुए ब्रिटिश सत्ता के खिलाफ उनके संघर्ष को याद किया। इस मौके पर जिला व प्रदेश स्तर के कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।