हनुमना: जनपद पंचायत हनुमना के अंतर्गत गौशालाओं में 22 अक्टूबर को होगी गोवर्धन पूजा, नोडल अधिकारी नियुक्त
Hanumana, Rewa | Oct 19, 2025 हनुमना जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायतो में स्थित गौशालाओं मे 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा का आयोजन किया जाएगा जिसको लेकर नोडल अधिकारियो की नियुक्ति की गई है मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन ने गोवर्धन पूजा के संबंध में निर्देश जारी किए हैं।कलेक्टर ने निर्देश में जारी करते हुए पत्र मे उल्लेख किया है गोवर्धन पर्व संस्कृतिक रूप से कार्यक्रम आयोजित कर मनाये।