राजाखेड़ा: राजाखेड़ा में भगवान महावीर का जन्मकल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया, भव्य शोभायात्रा निकली और अहिंसा का दिया संदेश
राजाखेड़ा में धूमधाम से मनाया गया भगवान महावीर का जन्मकल्याणक महोत्सव,निकली भव्य शोभायात्रा अहिंसा का दिया संदेश राजाखेड़ा। कस्बे में जैन समाज द्वारा गुरुवार को भगवान महावीर का 2624 वाँ जन्मकल्याणक महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भव्य विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमे करीब एक दर्जन से अधिक मनमोहक झाँकियाँ, आधा दर्जन बैंड शामिल रहे।