करनाल: गांव उमरी वासी व्यक्ति की जहर का सेवन करने से KCMC में इलाज के दौरान हुई मौत
Karnal, Karnal | Feb 29, 2024 गांव उमरी के रहने वाले 36 वर्षीय व्यक्ति की जहर का सेवन करने से कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। व्यक्ति ने जहर का सेवन क्यों किया इसकी जांच पुलिस करेगी। मृतक की इलाज के दौरान आज सुबह मौत हो गई और अब पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतक व्यक्ति ने बुधवार को जहर खाया था जिसके बाद उसको KCMC में भर्ती किया गया था।