गया टाउन सीडी ब्लॉक: डीडीयू गया रेलखंड में मंडल रेल प्रबंधक ने किया नाइट फुटप्लेट निरीक्षण, कर्मियों की सतर्कता जांची
डीडीयू गया रेलखंड पर संरक्षित एवं सुचारू रेल परिचालन सुनिश्चित रखने को लेकर मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीणा के द्वारा डीडीयू गया डीडीयू रेलखंड पर दो चरणों में फुटप्लेट निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में दून एक्सप्रेस के इंजन में डीडीयू से गया तक और सियालदाह नई राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में गया से डीडीयू तक निरीक्षण किया गया।