गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया SSP के निर्देश पर ज़िले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से शराब कांड में 11 और अन्य मामलों में 33 गिरफ्तार
गया SSP कांतेस कुमार मिश्रा के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। SSP ने रविवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि शनिवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से विशेष अभियान में आर्म्स एक्ट,बलात्कार कांड,हत्या का प्रयास कांड,पुलिस पर हमला,चोरी कांड में 44 को गिरफ्तार किया है।