बालोद: राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 8 से 11 नवंबर तक बालोद में होगी, कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
Balod, Balod | Nov 5, 2025 जिला मुख्यालय बालोद में 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 11 नवंबर तक किया जाएगा। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार प्रतियोगिता की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।