SSP ने दो CO के कार्य क्षेत्र में किया फेरबदल, CO अयोध्या आशुतोष तिवारी बने CO यातायात येलो जोन और कानून व्यवस्था
Sadar, Faizabad | Sep 17, 2025
SSP अयोध्या डॉ गौरव ग्रोवर ने दो सहायक पुलिस अधीक्षक/CO के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है, मंगलवार बुधवार की मध्य रात्रि में अयोध्या पुलिस मीडिया सेल द्वारा बताया गया कि सहायक पुलिस अधीक्षक/CO लाइंस/ कार्यालय देवेश चतुर्वेदी को CO अयोध्या का अतिरिक्त प्रभार मिला है, वही CO अयोध्या रहे आशुतोष तिवारी CO येलोजोन यातायात कानून व्यवस्था बनाए गये है।