अरवल: अरवल नगर परिषद के मुख्य पार्षद ने 8 परिवारों को सांत्वना दी, हर संभव मदद का आश्वासन दिया
Arwal, Arwal | Mar 31, 2026 नगर परिषद की मुख्य पार्षद श्रीमती साधना कुमारी ने विभिन्न वार्डों में हुई दुखद मृत्यु पर शोकाकुल परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। वार्ड 15 मल्ही पट्टी ,वार्ड 14 फरीदाबाद, बैदराबाद ,वार्ड 5 वासिलपुर,वार्ड 13 खनगाह, वार्ड 18 उमैराबाद के परिजनों से मुलाकात कर हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।