मंडुआडीह क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गांजा और नशीले पदार्थ तस्कर के घर मारा छापा, भारी मात्रा में शराब बरामद
वाराणसी के मंडुवाडीह के सरकारीपुरा में शनिवार को भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब एवं ड्रग होने की सूचना पर चेतगंज एसीपी, रोहनिया एसीपी, एडीसीपी सरवणन टी एवं पीएसी के साथ छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई।