रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव पवसरा निवासी सुरेश कुमार का घर बीच गांव में बना हुआ है। सुरेश कुमार ई रिक्शा चलाने का काम करते हैं। सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि करीब 1 बजे अज्ञात चोरों ने सुरेश कुमार के घर के बाहर खड़ा ई रिक्शा चोरी कर लिया। अज्ञात चोरों ने ई-रिक्शा से बैटरी और मोटर चोरी कर ली। जबकि ई रिक्शा को गांव के बाहर नदी किनारे छोड़ कर चले गए।