पलिया: सेटेलाइट ने दिया सबूत, पलिया में शारदा नदी के चैनलाइजेशन की मेहनत अब गूगल अर्थ पर दिखी
पलिया क्षेत्र में शारदा नदी के चैनलाइजेशन का कार्य अब गूगल अर्थ की 3 मई 2025 की सेटेलाइट इमेज में स्पष्ट दिख रहा है।इस इमेज में पूरी कार्यस्थल की लंबाई सक्रिय ट्रैक्टर पोकलेन सिल्ट हटाकर बनाए जा रहे ऊंचे लेवी और मशीनों की तैनाती तक साफ दिखाई दे रही है। जूम करने पर एक-एक उपकरण की स्थिति देखी जा सकती है।