कृषि विभाग की ओर से शुक्रवार को भरखनी में ब्लॉक स्तरीय कृषि मेला एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों ने प्रतिभाग किया और कृषि से जुड़ी नवीन जानकारियां प्राप्त की। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि भाजपा के निवर्तमान अनंगपुर मंडल अध्यक्ष जैनेन्द्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया।