उमरेठ: तालपिपरिया में तीन महीने से नल बंद, शिकायत करने पहुंचे नागरिकों से सचिव ने की अभद्रता, कलेक्टर से शिकायत
ग्राम पंचायत तालपिपरिया के ग्राम धाधरतलाई मे नल तीन महिनों से बंद है। जिससे ग्रामीण पानी की समस्या से परेशान है। इस समस्या की शिकायत करने पंचायत पहंुचे ग्रामीणों से सचिव ने अभद्रता की। नागरिकों ने मंगलवार को पांच बजे बताया कि जनसुनवाई में कलेक्टर से इस मामले की शिकायत की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि नल नहीं आने से ग्रामीण कुएं के पानी का उपयोग कर रहे है।