लाडपुरा: कोटा शहर पुलिस ने एरिया डोमिनेशन के तहत वज्र प्रहार अभियान में एक ही दिन में 267 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
Ladpura, Kota | Mar 27, 2025 कोटा शहर पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत ऑपरेशन वज्र प्रहार के तहत पूरे शहर में पुलिस की टीमो ने कार्यवाही कर विभिन्न मामलो में 267 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी ने अपने कार्यालय पर गुरुवार दोपहर साढ़े 12 बजे पत्रकारों को बताया कि कोटा पुलिस की 66 टीमो में 270 पुलिस जवान व अधिकारियों ने 416 स्थानों पर दबिश दी।