धार: धार में भाजपा की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक संपन्न, प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल शामिल हुए
Dhar, Dhar | Dec 22, 2024 धार में जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें आगामी कार्यक्रम 25 दिसम्बर पर पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मजयंती (सुशासन दिवस) एवं वीर बाल दिवस को लेकर कार्ययोजना बनाई। आयोजन में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल ने जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक को संबोधित किया।