मिर्ज़ापुर: समोगरा में कुत्ते और बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर पलटी टेंपो, दबकर महिला और दो बच्चे हुए घायल
देहात कोतवाली क्षेत्र के समोगरा में शुक्रवार की दोपहर कुत्ते और बाइक सवार को बचाने में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके नीचे दबने से एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक को भी चोट आई है। स्थानीय लोगों ने दौड़कर पहले ऑटो को सीधा किया फिर महिला और बच्चों को बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से मंडलीय अस्पताल भिजवाया।