होम लोन होने के बावजुद मकान की फर्जी रजिस्ट्री करवाने वाले दम्पति को कपासन पुलिस ने किया गिरफ्तार। महानिरीक्षक पुलिस रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के द्वारा फर्जी लोन एवं फर्जी रजिस्ट्री करवाने वाले अभियुक्तगणो की धर-पकड़ अभियान के तहत कांकरिया निवासी दम्पति शहनाज़ नीलगर व उसके पति मुस्ताक को गिरफ्तार किया है।