दरअसल, अवरीद गांव निवासी मनहरण कश्यप, अपनी 9 वर्षीय बेटी जाह्नवी कश्यप और रवि कश्यप के साथ बाइक से जा रहा था। जगमहंत गांव में कार की ठोकर से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने 9 वर्षीय मासूम जाह्नवी कश्यप को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।