कोढ़ा: पुलिस ने धरमगंज व रौतारा से एक भगोड़े अभियुक्त व एक शराबी को किया गिरफ्तार
Korha, Katihar | Jan 9, 2026 रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत धरमगंज गांव से पुलिस ने थाना कांड 231/25 के एक फरार अभियुक्त व रौतारा से शराब सेवन के आरोप में एक शराब पियक्कड़ को गिरफ्तार किया है। रौतारा पुलिस ने शुक्रवार की संध्या लगभग 07 बजे सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया है कि रौतारा थाना कांड संख्या 231/2025 के फरार अभियुक्त अनिल मुर्मू पिता स्वर्गीय रघु मुर्मू को गिरफ्तार किया है।