चूरू: शहर के मालियों की ढाणी में सीवरेज ओवरफ्लो से समस्या, नगरपरिषद आयुक्त को दिया गया ज्ञापन
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
Churu, Churu | Sep 3, 2025 चूरू शहर के वार्ड संख्या 22 स्थित मालियों की ढाणी स्थित मुख्य मार्ग पर पिछले कई दिनों से सीवरेज चेम्बरों के ओवरफ्लो होने से हालात बदतर हो गए हैं। दक्षिण चूरू विकास समिति के बैनर तले समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मोहल्लेवासियों ने बुधवार को नगरपरिषद में आयुक्त अभिलाषा सिंह को ज्ञापन दिया।