कलान: गांव सेठा के पास एक बच्ची को रोडवेज बस ने कुचला, मौके पर हुई मौत
शाहजहांपुर जनपद के कला क्षेत्र गांव सेठा मे मेहमानी में आई बच्ची रागनी को रोडवेज बस ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।रोडवेज बस चालक बाराकलां में बस खड़ी करके मौके से फरार हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। जिसका आज शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा