कलान: परौर पुलिस ने सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात नियमों का पालन न करने पर 21 वाहनों पर की एमबी एक्ट की कार्रवाई
शाहजहांपुर जिले से थाना परौर पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत पकड़िया चौराहा पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें 19 मोटरसाइकिल चालकों पर हेलमेट न लगने पर कार्रवाई की गई तथा दो चार पहिया वाहनों पर बैठे लोगों द्वारा सीट बेल्ट न लगने पर सीट बेल्ट न लगाने की धाराओं में कार्रवाई की गई।