गोविंदपुर: बकसौती में नवरात्र के अवसर पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग
गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत बकसौती मे गुरुवार को चैती नवरात्र के पावन अवसर पर रंजीत चौधरी के नेतृत्व मे भव्य कलशयात्रा निकाली गई जो मंदिर परिसर से शुरू होकर अवनैया सकरी नदी पहुंचकर विधिवत कलश में जल भरकर पुनः वापस लौटकर मंदिर परिसर मे स्थापित किया गया