अररिया: फारबिसगंज में एएनएम साइबर ठगी का शिकार, 95 हजार रुपये उड़ाए गए
Araria, Araria | Mar 19, 2026 अररिया जिले के फारबिसगंज अनुमंडल अंतर्गत किरकीचिया स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एएनएम शालिनी कुमारी साइबर ठगों के चंगुल में फंस गईं। ठगों ने ऑनलाइन ऑर्डर कैंसिल होने का झांसा देकर उनके बैंक खाते से करीब 95 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता मूल रूप से मुंगेर जिले की रहने वाली हैं और वर्तमान में फारबिसगंज में स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं दे रही हैं।