नवाबगंज: देवा में तिलक विवाद के बाद पुलिस हुई सतर्क, कस्बे में किया फ्लैग मार्च, अतिक्रमण पर भी की गई कार्रवाई
देवा कस्बे में हुए तिलक विवाद के बाद पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी सख्ती बढ़ा दी है। स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में रखने के उद्देश्य से पुलिस बल सक्रिय हो गया है। देवा थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में शनिवार करीब 3:30 बजे भारी पुलिस बल ने कस्बे की गलियों में फ्लैग मार्च किया।