हाथरस: सदर विधायक व पूर्व जिलाअध्यक्ष भाजपा ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से की वार्तालाप मेडिकल कॉलेज बनवाने को लेकर हुआ मंथन
हाथरस की सदर विधायक अंजुला माहौर एवं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव आर्य ने आज दिन बुधवार को लखनऊ में जाकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट के दौरान मेडिकल कॉलेज हाथरस में बनवाने को लेकर वार्तालाप के साथ मंथन किया है! इसी क्रम में इससे पहले कई वर्षों पुराना दाऊजी मेला को राजकीय मेल घोषित भी सदर विधायक के प्रयासों द्वारा किया गया था!