परसिया: वार्ड 20 में पागल कुत्ते का आतंक, सात लोगों को काटा, सड़कें हुईं सूनी, लोगों ने बदला रास्ता
परासिया चांदामेटा मार्ग पर वार्ड क्रमांक बीस परदेशी वार्ड में पागल कुत्ते ने आतंक फैलाया है। इस वार्ड में अब तक सात लोगों को कुत्ते ने काटा है। इसके आतंक के कारण सडक सूनी हो गई है। लोगों ने आने जाने का रास्ता बदल दिया है। शनिवार को पांच बजे वार्ड की महिलाओं ने बताया कि सभी जगह शिकायतें कर दिए है। लेकिन अभी तक कुत्ते को नहीं पकडा गया है।