हिसार: जवाहर नगर में युवती ने रिटायर्ड शिक्षिका को चाकू मारा, कपड़े बदलकर लौटी, आरोपी CCTV में कैद
Hisar, Hissar | Sep 14, 2025 हिसार में रविवार को एक रिटायर्ड लेडी उषा ठकराल पर एक युवती तमन्ना ने चाकू से हमला से कर दिया। युवती पास के ही घर में किराए पर रहने आई थी। करीब 10 दिन पहले ही उसने रिटायर्ड टीचर के घर के पास पीजी लिया था। महिला को चाकू मारकर युवती घर से भाग गई। उसके भागने का CCTV वीडियो भी सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि युवती कुछ देर बाद ही दोबारा घटनास्थल पर पहुंच गई।