मथुरा: वात्सल्य ग्राम की दीवार से गेट निकालने पर विवाद, कमरे को तोड़ने और सामान दबने पर लोगों ने जताया आक्रोश
वृन्दावन में अद्धा बाबा मजार के पास मंगलवार शाम करीब 5 बजे वात्सल्य ग्राम की दीवार से गेट निकालने पर विवाद हो गया। स्थानीय लोगों ने पूर्व सूचना के गेट निकालने में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया। साथ ही तोड़फोड़ में 1 कमरा क्षतिग्रस्त होने व मलबे में घरेलू सामान दबने पर आक्रोश जताया। हंगामें की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत किया, वही एसीएम ने जांच शुरू की।