मंगलवार को कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने तिलावद मेना में लगभग ₹15 करोड़ 60 लाख की लागत से तैयार होने वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन किया। इन परियोजनाओं में विशेष रूप से तिलावद से मैना रोड (लंबाई 6 कि.मी.) के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। पानी की टंकी व 3 टीन शेड का भूमिपूजन किया। इस दौरान आष्टा विधायक गोपाल इंजीनियर भी मौजूद रहे।