घोसी: शाहपुर एवं भारथू पंचायत के कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, सड़क पर उतरे लोग <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
फल्गु नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने के कारण शाहपुर एवं भारथू पंचायत के अधिकांश गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया। बाढ़ का पानी गांव में प्रवेश करने के कारण भारथु गांव के अधिकांश ग्रामीण सड़क पर उतर गए हैं। और स्थानीय प्रशासन से जल्द से जल्द तटबंध को दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं।