घोसी: नगमा गांव में गली के अतिक्रमण को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पीएचसी घोसी में घायलों का इलाज
नगमा गांव में शुक्रवार को गली में अतिक्रमण को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गया। इस मारपीट में दोनों पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के संदर्भ में एक पक्ष के जख्मी रामबाबू प्रसाद ने बताया कि गली में अतिक्रमण करने को लेकर विवाद प्रारंभ हुआ और इस विवाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगा।