लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ को लेकर एसडीएम संजय कुमार ने शनिवार की शाम करीब 7 बजे जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पर्व के दौरान स्वच्छता और शांति बनाए रखें तथा प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षा और स्वच्छता के निर्देशों का पालन करें ताकि पर्व पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हो सके।