बिहार सरकार के पर्यटन विभाग तथा जिला प्रशासन, दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व से परिपूर्ण 14वाँ अहल्या गौतम महोत्सव का त्रिदिवसीय आयोजन 09, 10 एवं 11 जनवरी 2026 को अहल्या स्थान,नगर पंचायत-कमतौल अहियारी, प्रखण्ड-जाले, जिला-दरभंगा में भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी बुधवार की शाम 6.30 बजे दी गई।